Monday, October 26, 2026

भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर आप ने किया विरोध प्रदर्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर बाजार में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप पार्टी ने सरकार के 4 साल को बर्बाद बताया।                                                    आम आदमी पार्टी के पूर्व नियोजित प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के अंतर्गत भाजपा सरकार के 4 साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन मंत्री हरपिंदर सिंह खैरा के भाजपा ने बर्बाद किये उत्तराखंड के 4 साल जवाब दो हिसाब दो, माफी मांगो भाजपा अभियान के तहत 18 मार्च को काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में एकत्रित हुए और वहां से रैली निकाली। रैली मुख्य बाजार होते हुए भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई। जहां वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के चार साल बर्बाद कर दिये है। चार साल में सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। जिस पर सरकार जश्न मना सके। इसीलिए सरकार ने अपने चार साल पूरा होने पर जश्न मनाने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया। भाजपा को चार साल बर्बाद करने पर जनता से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता को लूटने का काम किया है। लेकिन अब जनता जाग्रत हो चुकी है और अगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाएंगी। जिससे दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखण्ड का भी विकास हो सके।  इस दौरान असगर रजा, हाजी मुकीम कुरैशी, रफीक मियां, आनंद मैसी, कोमल सिन्हा, फुरकान मसूरी, गुरूवाख सिंह, वीके शर्मा, अवतार सिंह चावला, विजय वर्मा, प्रदीप झा, दानिश खान, करनैल सिंह, प्रतिपाल, गुरूदीप सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.