Saturday, March 22, 2025

भाजपा ने किया राष्ट्रीय कार्यकारणी में बड़ा बदलाव , इन नेताओं का बड़ा कद

Share

भोंपूराम खबरी। बीजेपी ने कार्यकारणी में बड़ा बदलाव किया है।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ सहित स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है. इसके अलावा कांग्रेस से आए जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है. वही उत्तराखण्ड भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जयवीर शेरगिल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

Read more

Local News

Translate »