14 C
London
Saturday, July 27, 2024

पुलिस ने 3 किलो अफ़ीम के साथ नशे के दो तस्करों को किया गिरफ्तार

- Advertisement -spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में जनपद पुलिस अवैध नशे के खिलाफ एक के बाद एक सफलता अर्जित करते हुए नशा माफियाओं और तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में जुटी हुई है इसी क्रम में आज जनपद पुलिस ने दो नशा तस्करो को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 3 किलो अफीम बरामद की है।

उधमसिंहनगर जनपद के गदरपुर थाना पुलिस ने 3 किलो अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है दोनों ही आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है। मामले का खुलासा उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने रुद्रपुर स्थित पुलिस ऑफिस में करते हुए बताया कि गदरपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नवाबगंज रोड पर चेकिंग अभियान चला कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गिरफ्तार नशा तस्करो के कब्जे से 3 किलो अफीम बरामद की गई है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपए बताई जा रही है, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गुरबाज सिंह और सरबजीत सिंह उर्फ़ हन्नी बताया है। दोनों ही आरोपी गदरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, इसके अलावा पुलिस टीम के द्वारा 3 किलो अफीम के साथ एक XUV 300 कार और 21800 की नगदी के अलावा दो मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक फरसा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को कुमाऊ के DIG ने टीम को 5000 रूपये और जिले के एसएसपी ने ₹2500 का इनाम देने की घोषणा की है।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »