Saturday, September 5, 2026

पंजाब रूट पर रोडवेज ने लगाई नई बसें, मिलेगा लोगों को आरामदायक सफर का आनंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रुद्रपुर रोडवेज डिपो ने पंजाब रूट के लिए नई बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अभी तक इस रूट पर पुरानी बसों का संचालन किया जा रहा था। सबसे लंबा रूट होने के कारण कर्मचारियों को पुरानी बसें चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वही अन्य रूट के लिए भी रोडवेज बसों की स्थिति सुधारने के लिए निगम नई बसों का संचालन करेगा।

बता दें कि रूद्रपुर से पंजाब रूट सबसे लंबा रूट है। जिसमें ड्राइवर पटियाला, लुधियाना और चंडीगढ़ के लिए बसों का संचालन कर रहे थे। इस दौरान पुरानी बसें खटारा होने के कारण ड्राइवर सहित यात्रियों को भी सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पंजाब रूट पर नई बसों के संचालन की मांग को लेकर रोडवेड इंप्लाइज यूनियन भी पूर्व में धरना दे चुका है। वही पंजाब रूट पर राजस्व के दृष्टिगत भी काफी महत्वपूर्ण है। इस रूट से रोजाना लगभग 50 हजार रूपये राजस्व प्राप्त होता है। अब नई बसों के संचालन से निगम की आय बढ़ने की भी उम्मीद है। साथ ही यात्रियों को भी आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा।

रूद्रपुर रोडवेज के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि पंजाब रूट के लिए चलने वाली छः बसों में से चार पुरानी बसें हटाकर नई बसों का संचालन शुरू किया गया है। जिसमें से दो बसें पटियाला के लिए और दो बसें चंडीगढ़ के लिए शुरू की गई हैं। वहीं लुधियाना के लिए भी नई बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। कुमार ने बताया कि यह चार नई बसें दिल्ली रूट से हटाकर इस रूट पर लगाई गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.