Saturday, March 22, 2025

दोस्तो के साथ खेल रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। महानगर के पहाड़गंज क्षेत्र में दोस्तों के साथ खेल रहे एक युवक को मामूली से विवाद पर चाकू से गोद दिया गया। युवक को गंभीर हालत में राम मूर्ति रैफर किया गया हैं जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुयी है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पहाड़ गंज निवासी दीपक पुत्र भूपेन्द्र प्रसाद टम्टा दोस्तों के साथ घर के पास ही खेलने गया था। वहां उसका किसी बात को लेकर वहीं केनिवासी रामपाल पुत्र घासी राम से विवाद हो गया। विवाद के दौरान रामपाल ने दीपक पर चाकू से कई वार कर दिये। जिससे वह लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ा। चाकू से ताबड़तोड प्रहार करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। दीपक को गंभीर हालत में चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे रैफर कर दिया गया। शहर के कई अस्तपालों से रैफर करने के बाद दीपक को राम मूर्ति अस्पताल बरेली भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। घायल के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी रामपाल पुत्र घासी राम को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। आईपीएस चन्द्रशेखर ने खुलासा करते हुए बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read more

Local News

Translate »