
भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर – प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में एनएच विभाग द्वारा रूद्रपुर के सैकड़ों व्यापारियों को उजाड़ देने के बाद अब जनपद उधमसिंह नगर की व्यापार मंडल की समस्त इकाईयों द्वारा कल 20 मार्च दिन सोमवार को अपने अपने क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों या तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे जिसमे प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास की मांग की जाएगी। यह निर्णय व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्ढी की अध्यक्षता में व्यापारियों की आयोजित एक बैठक में लिया गया। श्री भुड्ढी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रदेश भर के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। इसके खिलाफ व्यापार मंडल अपना संघर्ष जारी रखेगा। नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि हल्द्वानी की बनभूलपुरा बस्ती को उजाड़ने से पहले सुप्रीम कोर्ट ने प्रभावितों के पुर्नवास करने का आदेश दिया है। यही आदेश जनपद के अधिकारियों पर भी लागू होना चाहिए था। व्यापारियों को उजाड़ने से पहले उनके पुर्नवास की व्यवस्था की जाती तो बेहतर होता। श्री भुड्ढी ने यह भी कहा कि रुद्रपुर व्यापार मंडल द्वारा जो भी आंदोलन चलाया जा रहा है उसने जनपद सहित प्रदेश के व्यापारियों का पूर्ण समर्थन है।रुद्रपुर विधायक से भी इस मामले पर वार्ता की जायेगी।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोरा,प्रदेश सयुक्त महामंत्री गुलशन छाबड़ा,जिला उपाध्यक्ष सतपाल गाबा,जिला उपाध्यक्ष सुरमुख सिंह वर्क,जिला मंत्री राजकुमार सीकरी,नगर महामंत्री हरीश अरोरा आदि व्यापारी उपस्थित थे।