Friday, October 30, 2026

कर्नाटक में गिर जाएगी कांग्रेस की सरकार? डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा- सिंगापुर में रची गई है साजिश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बने हुए अभी कुछ महीने भी नहीं बीते हैं कि उसके गिरने की बात सामन आने लगी है। ऐसा दावा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश ‘बाहर’ रची’ जा रही है। डीके शिवकुमार ने अपने इस बयान के कुछ घंटे बाद ही सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कुछ नेता दूसरे दल के नेताओं के साथ समझौते कर रहे हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए सिंगापुर में बैठकें की गई हैं।

इस बीच, शिवकुमार ने कहा, “बीजेपी के कुछ नेता किसी अन्य दल के नेताओं के साथ समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे यह जानकारी मिली है। वे यहां या दिल्ली में बैठक नहीं कर सकते थे, इसलिए वहां के लिए टिकट बुकिंग कराई जा रही है।” दो दुश्मनों के दोस्त बनने का इशारा देते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी और जनता दल (सेक्युलर) ने हाथ मिला लिया है और कहा कि उन्हें राजनीतिक हथकंड़ों की जानकारी है। उन्होंने कहा, आप जानते हैं कि हमें सभी पर नजर रखनी होगी।

इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने था, “हम भी देखेंगे। हमारे पास भी कुछ सूचना है। यह उनकी रणनीति है। बेंगलुरु में कुछ करने के बजाय, वे यह सब बाहर ही कर रहे हैं।” वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि कर्नाटक सरकार को गिराने की क्या कोई साजिश रची जा रही है। राज्य के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरेगौड़ा ने शिवकुमार के दावे का समर्थन किया।

बीजेपी को अच्छे -बुरे का अहसास नहीं”

राज्य के राजस्व मंत्री ने कहा, “बीजेपी ने कई निर्वाचित सरकारें गिराई हैं। इस पृष्ठभूमि में हमें सावधान रहना होगा। बीजेपी को अच्छे -बुरे का अहसास नहीं है। उसने जो भी अलोकतांत्रिक गतिविधियां की हैं, वे सभी हमारे सामने हैं और उपमुख्यमंत्री का भी यही मतलब रहा होगा। उनके पास जरूरी कोई और सूचना हो सकती है।” राजस्व मंत्री ने दावा किया कि बीजेपी देशभर में लोगों द्वारा निर्वाचित सरकारों को गिराने में माहिर है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र में बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.