Saturday, April 26, 2025

अशोक लीलैंड के मज़दूर उतरे सड़कों पर 

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अशोक लीलैंड के डिप्लोमा धारी युवाओं की आवाज़ उठा रहे कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू, जिला महासचिव सुशील गाबा एवं इंटक जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्यवाही से आक्रोशित अशोक लीलैंड के 700 से अधिक श्रमिक कांग्रेसी नेताओं के समर्थन हेतु सड़कों पर उतर आए। उन्होंने इस कार्यवाही का जमकर विरोध करते हुए संघर्ष का एलान किया। सुबह ही समस्त श्रमिक अशोक लीलैंड के समीप एकत्र हुए जहां कांग्रेसी नेता सुमित हिदयेश, हरीश पनेरू, सुशील गाबा , ओंकार ढिल्लों, रोहित भट्ट आदि भी पहुंच गए। यह खबर मिलते ही भारी संख्या में परगना मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रशासन, एलआईयू कर्मी भी अशोक लीलैंड पहुँच गए। प्रशासन ने अशोक लीलैंड पर धरना न देने का नोटिस चस्पा कर दिया। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने कांग्रेसी नेताओं व श्रमिकों को वार्ता का न्योता दे दिया।

Read more

Local News

Translate »